विकसित भारत युवा संसद 2025

0
106
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाडा (विनोद सेन)। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2025” राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विमर्श में शामिल होने और विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए युवाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच है। यह नेतृत्व, नागरिक भागीदारी और नीतिगत चर्चा को बढ़ावा देता है, जिससे छात्र प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने में सक्षम होते हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

राजस्थान राज्य में इसकी संरचना इस प्रकार है :

1. जिला स्तरः 14 नोडल जिले (राजस्थान के सभी 41 जिलों को कवर करेंगे)।
2. राज्य स्तरः राज्य विधानसभा स्थलों पर आयोजित किया जाता है।
3. राष्ट्रीय स्तरः संविधान सदन में आयोजित।

पात्रताः 18-25 वर्ष

युवा जिला अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि पंजीकरण के लिए युवाओं को “विकसित भारत से आप क्या समझते है “ विषय पर एक मिनट का विडियो बनाकर मेरा युवा भारत पोर्टल पर विकसित भारत युवा संसद के इवेंट पेज पर अपलोड करना होगा। इसकी समय सीमा 9 मार्च 2025 तक है। प्रत्येक नोडल केंद्र अपने अंतर्गत आने वाले जिलों से कुल 150 प्रतिभागियों का चयन वीडियो देखकर करेंगे।

यह 150 प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाले फिजिकल राउंड में “एक राष्ट्र एक चुनाव : विकसित भारत के लिए मार्ग प्रशस्त करना“ विषय पर अपने विचार रखेंगे। प्रत्येक नोडल जिले से 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय युवा संसद, विधानसभा में आयोजित होना प्रस्तावित है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here