दिया ज्ञापन ,मिला आश्वासन

0
108
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
यहां क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ कमेटी की ओर से ज्ञापन सौंप कर वक्फ जायदाद के संरक्षण को लेकर राशि उपलब्ध कराने की मांग की ।ज्ञापन में कहा गया है कि ककोड़ गेट के पास स्थित कब्रिस्तान की दीवार के अभाव में आवारा जानवरों द्वारा कब्रों को क्षति पहुंचाई जाती है ।साथ ही बरसात के दिनों में वहां से गुजर रहे नाले का भारी मात्रा में पानी कब्रिस्तान में घुस आता है ।जिससे शव को दफनाने आदि के बारे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।समुदाय के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से अपने कोष से दीवार निर्माण के लिए राशी उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर विधायक ने शीघ्र इस सम्बंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से वक्फ जायदाद कमेटी के अध्यक्ष तस्लीम अहमद ,अनीस अहमद लोहार,जुबेर पठान,जावेद रँगरेज, नदीम सारण, मशरुर अहमद बोकड़ा, सलीम अब्बासी, सिकन्दर लोहार, सलीम लोहार सहित कई लोग मौजूद थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here