ट्रैन वाली शिक्षिका ने अपनी। शादी में  101 जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री 

0
194
- Advertisement -

 

नोहर(हनुमानगढ़)-

 

एक रुपया व नारियल से संपन्न हुई शादी।

बीकानेर में कई बार मिल चूका है शिक्षक अवार्ड

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क / राकेश धामू-
हनुमानगढ़ ,नोहर। जिले की उप तहसील फेफाना कस्बे की रहने वाली नवाचार से सम्मानित शिक्षिका मीनाक्षी स्वामी पुत्री विश्वनाथ स्वामी का विवाह नलवगढ़ के किरोड़ी नोहरा निवासी मनोज स्वामी पुत्र पुनमचन्द के साथ सम्पन्न हुआ। शादी में पूनमचंद ने बिना दहेज के सिर्फ 1 रुपया व नारियल से शादी संपन्न हुई। शादी में शिक्षिका मीनाक्षी व मनोज ने जरूरतमंद बच्चों को 101 शिक्षण सामग्री किट वितरित कर नवाचार शिक्षा का संदेश दिया। शिक्षिका मीनाक्षी नवाचार में बीकानेर जिले में जिला स्तरीय शिक्षक समान से सम्मानित हो चुकी है। बीकानेर में शिक्षिका ने अपने विद्यालय में बने कमरों को पेंटिंग के द्वारा ट्रैन का आकार दिया गया था जिसके बाद मीनाक्षी स्वामी ट्रेन वाली मैडम के नाम से जानी जाती हैं। मीनाक्षी आसेरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। उप तहसील फेफाना निवासी मीनाक्षी के पिता विश्वनाथ स्वामी सन् 1983 से श्री सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय फेफाना के संस्थापक हैं। इस कार्यक्रम में स्वामी परिवार व रिश्तेदार ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here