पैसे कलेक्शन कर वापस लौट रहे व्यापारी से लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार 

0
229
- Advertisement -

 

पैसे कलेक्शन कर वापस लौट रहे व्यापारी से लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार 

चार मुख्य आरोपियों तीन सहयोगी,

लूट के 2 लाख 35 हजार रुपए भी बरामद किए

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर। (लोकेश टटवाल) पुलिस ने सफलता अर्जित करते हुए महज 12 घंटे में किया खुलासा, चार मुख्य आरोपियों और 3 सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार, व्यापारी से लूटे गए 2 लाख 35 हजार रुपए भी किए बरामद, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता की कड़ी मॉनिटरिंग से मिली सफलता, ASP रामकुमार के साथ-साथ DSP उदय सिंह मीना के प्रयासों से हुआ खुलासा। घटना के बाद कड़ी नाकाबंदी के चलते मित्रपुरा क्षेत्र से धर दबोचे गए सभी बदमाश, आरोपी तेजसिंह गुर्जर चांदणोली, आसाराम गुर्जर जटवाड़ा कला, हुकम सिंह गुर्जर बालौली, नितेश शर्मा लोरवाड़ा, सोमेंद्र गुर्जर गढ़मोरा, राहुल मीणा बसवा, निखिल जाट निवासी शिवदासपुरा को गिरफ्तार किया।   घटना में प्रयोग ली गई 2 बाइक और एक स्कॉर्पियो भी बरामद की। भाडौती-सवाईमाधोपुर मार्ग पर बीती रात्रि बनास पुलिया के पास हुई थी लूट की घटना। सवाई माधोपुर निवासी व्यापारी कपिल राठी से हुई थी लूट।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here