छात्र संघ चुनाव की मांग पर टंकी पर चढ़े दो युवा, पुलिस ने उतारकर लिया हिरासत में

0
67
- Advertisement -

कोटपूतली। (महेश सैनी सीनियर रिपोर्टर)छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर कोटपूतली मे दो युवा पानी की टंकी पर चढ़ गये, जो लगभग 5 – 6 घंटे टंकी पर डटे रहे। दोनों युवाओ की पहचान मालीराम सैनी और जीतू के रूप मे हुई है, दोनों युवा एन एस यु आई के पदाधिकारी है, और छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे थे। अल सुबह यें दोनों युवक कोटपूतली के मुख्य चौराहे के पास पुरानी सब्जी मंडी मे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गये थे, सुचना पर मौक़े पर पुलिस पहुंची और उन्हें उतारने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। कोटपूतली तहसीलदार सौरभ गुर्जर, पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क और थानाप्रभारी राजेश शर्मा सहित भारी पुलिस जाप्ता मौक़े पर मौज़ूद रहा।

दिन चढ़ने के साथ-साथ मौके पर लोगों की भीड़ भी बढ़ गई, पुलिस प्रशासन ने टंकी पर चढे युवकों को उतारने के लिये काफ़ी समझाईस के प्रयास किये ,लेकिन दोनों युवक अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने एतिहात के तौर पर मौके पर क्यू आर टी टीम को बुलाया और टंकी के चारों ओर जाल बंधवा दिये। 5-6 घंटे हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों युवक अपनी इच्छा से नीचे उतरे, जिन्हें नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत मे लें लिया और पुलिस की गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई। टंकी पर चढ़े युवक ने अपना वीडियो बनाकर अपनी मांग रखते हुए का वीडियो नीचे पुलिस अधिकारियों के पास भेजा था। पुलिस में दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है । जिन्होंने हम दोनों युवकों को टंकी पर चढ़ने मे सहयोग किया था। पुलिस अब थाने मे चारों युवकों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here