
– रणथम्भोर नेशनल पार्क के 5 जॉन 4माह के लिए पूरी तरह बंद
सवाई माधोपुर । (लोकेश टटवाल ब्यूरो चीफ ) विश्व विख्यात रणथंभौर नेशनल पार्क के 5 जोन चार माह के लिए पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। जोन नंबर 1 से 5 मैं अब वन्य जीव प्रेमी बाघों की अठखेलियाँ नहीं देख सकेंगे।

हर वर्ष बरसाती मौसम के चलते रणथंभौर नेशनल पार्क के इन 5 जून को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है क्योंकि रणथंभौर नेशनल पार्क सफारी को जाने वाले यह कच्चे रास्ते बरसात के चलते कट जाते हैं और पर्यटक को के साथ अनहोनी घटना होने का अंदेशा बना रहता है । ऐसे में हर वर्ष 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पार्क के यह जोन बंद कर दिए जाते हैं ।जिनमें कोई भी जंगल सफारी के लिए नहीं जा सकता । इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाता है । ऐसे में रणथंबोर नेशनल पार्क के जॉन नंबर 6 से 10 के बीच में ही पर्यटक वन्य जीव में बाघों की अठखेलियाँ देख सकते हैं।

वन्य जीव विशेषज्ञ की माने तो इस मौसम में वन्य जीवों के प्रजनन का समय भी माना जाता है जिसके चलते पर्यटकों की जंगल में आवाजाहि बंद कर दी जाती है। वहीं इस दौरान होटलों की साफ सफाई ,रंग रोगन सहित वाहनों के रखरखाव के मेंटेनेंस के कार्य भी करने का समय होता है।

अब नए सत्र में ही जंगल में पर्यटक जंगल सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे और नया सत्र 1 अक्टूबर को शुरू होता है। पहले दिन जंगल सफारी के लिए जाने वाले मेहमानों का राजस्थानी संस्कृति के अनुसार माला, साफा पहनाकर, तिलक लगाकर देशी विदेशी पर्यटकों को जंगल में प्रवेश दिया जाता है। जहां पर्यटन वनविभाग के आलाधिकारी की मौजूदगी में सत्र की शुरुआत की जाती है।















































