मोदी सरकार ने भारत में नई खेल क्रांति का सूत्रपात किया – दीप्ति माहेश्वरी

0
120
- Advertisement -

राजसमंद। (गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ ) राजसमन्द। श्री केसरी नंदन सेवा समिति कांकरोली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सीनियर ओपन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने इसको राजसमंद का गौरव बढ़ाने का आयोजन बताया। राजसमंद में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होना क्षेत्र में कबड्डी की लोकप्रियता को बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने देश में एक नई खेल क्रांति का सूत्रपात किया है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जा रही है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय का लिया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

उद्घाटन मैच के रोमांचक खेल को पूरे समय तक देखा


विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश काबरा के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं सहित उनके कार्यालय पर जाकर भावभिना स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने दुपट्टा ओढ़ा कर एवं मिठाई खिलाकर जन्म दिवस की बधाई दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here