
हनुमानगढ़। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार सामरिया ने जिला सूचनाओं एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर आज हनुमानगढ़ में पदभार ग्रहण किया । सामरिया के कार्यभार ग्रहण करते समय कार्यालय में एपीआरओ राजपाल लंबोरिया ने उनका माल्यार्पण और पुष्प कुछ भेंटकर स्वागत किया। कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सोनू पुरोहित, राकेश कड़वासरा, त्रिलोक सिंह, चेतन शर्मा, सहित अन्य कर्मचारी और पत्रकारों ने भी सुरेंद्र सिंह सामरिया का स्वागत किया और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी । सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार सामरिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला कलेक्टर कानाराम और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मुलाकात की। सामरिया बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा पत्रकारों के लिए संचालित योजनाओं का पत्रकारों को शत प्रतिशत लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा उल्लेखनीय कि इससे पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार सामरिया मुख्यमंत्री कार्यालय और परिवहन एवं सड़क विभाग में पद स्थापित रहे हैं।

















































