मुख्यमंत्री भजनलाल ने की बैंक कैशियर से मुलाकात

0
79
- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झोटवाड़ा मैं बैंक में बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए बैंक कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिजनों के साथ अस्पताल में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं चिकित्सकों से उनके सेहत के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पार्षद दिनेश कांवट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को नरेंद्र सिंह का बेहतरीन इलाज करने के निर्देश दिए और साथ ही भरोसा दिलाया की जल्दी सरकार की ओर से उचित मदद की जाएगी।

बैंक के कैशियर को अभी तक राज्य सरकार की ओर से किसी भी तरह की मदद की घोषणा नहीं हुई है । इस तरह के मामले में राजस्थान सरकार भी मदद की घोषणा कर सकती है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं में सरकार की ओर से मदद की घोषणा की गई है । कैशियर के परिजनों ने भी सरकार सेमदद की उम्मीद की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here