मायावती ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

0
162
- Advertisement -

नई दिल्ली । बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है । मायावती ने एक बयान जारी कर कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से हैं, इसलिए बहुजन समाज पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करती है। एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि वह किसी भी पार्टी की पिछलगू भी नहीं है, की आंख मूंदकर किसी का भी समर्थन कर दे। वैसे भी विपक्षी पार्टियों ने अपनी मीटिंग में बहुजन समाज पार्टी को बुलाना उचित तक नहीं समझा ।ऐसी स्थिति में वह किसी की पिछलगू बनकर विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करें यह संभव नहीं है । बहुजन समाज पार्टी वैसे भी अपनी दबंगता के लिए जानी जाती है और फैसले अपने अनुसार करती है। हमने निर्णय किया है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी वोट आदिवासी बहन द्रोपदी मुर्मू को जाएंगे । लेकिन इसका मतलब यह नहीं समझा जाए कि हम एनडीए का समर्थन कर रहे हैं। हम आदिवासी होने के कारण ही बहन द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं। जिससे पहली बार कोई आदिवासी बहिन देश की राष्ट्रपति बन सके।

- Advertisement -
Previous articleजरा मैं भी तो देखूं कैसी फूटरी लग रही है, किसी की नजर ना लगे- वसुंधरा
Next articleहिंसा पर उतरे शिव सेना कार्यकर्ता
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here