झालाना से बच्चा लापता या अपहरण?

0
87
- Advertisement -

जयपुर। खबर जयपुर के गांधीनगर थाना इलाके के झालाना डूंगरी की है जहां दयानंद नगर में रहने वाला एक 17 वर्षीय बालक रात में खाना खाने के बाद टहलने निकला था लेकिन अभी तक नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि गली नम्बर 23 में रहने वाला हिमांशु पुत्र श्यामलाल वर्मा 17 जून की रात 9 बजे घर से निकला था जो आज तक घर नहीं पहुँचा है। परिजन लगातार बच्चे की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक हिमांशु के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।

हिमांशु का नहीं लगा सुराग

परेशान होकर परिजनों ने जयपुर के गांधीनगर थाने में हिमांशु के लापता होने अपराध होने का मुकदमा दर्ज कराया है । परिजनों का कहना है कि अभी तक किसी ने भी फोन नहीं किया है। लेकिन हिमांशु जिस तरह से गायब हो गया है , उसके दोस्तों को भी कोई जानकारी नहीं है, ना ही उनसे किसी ने संपर्क करने की कोशिश की है । उससे ऐसा लगता है किसी न किसी ने उसका अपहरण कर लिया हो ,या शहर से बाहर ले गया हो, कहीं बच्चे के साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हो है। यह सोचकर ही हिमांशु की माँ का रो रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार दहशत में है। पिता बाहर है जिसके चलते आस पडौसी मदद कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बच्चे के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है जिससे परिजनों कि चिन्ता लगातार बढ़ रही है।

आपको बच्चा मिलने पर इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते है

किसी प्रकार की सूचना मिलने पर मोबाइल नंबर 98 292 75 357 पर सूचित करने की कृपा करें ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here