FMGE में डॉ. मेघना की ऑल इंडिया 43वीं रैंक

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम गोठड़ा की होनहार बेटी डॉ. मेघना महिया ने एफएमजीई (FMGE) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 43वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गोठड़ा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. मेघना को बधाई दी।

डॉ. मेघना महिया गोठड़ा गांव की पहली बेटी हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में इतनी शानदार रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

डॉ. मेघना जिला परिषद नागौर के वार्ड संख्या 21 से उम्मीदवार प्रेमसुख महिया की सुपुत्री तथा पूर्व प्रधान रामपाल महिया की पौत्री हैं।

उल्लेखनीय है कि एफएमजीई विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा है। इसे उत्तीर्ण करना भारत में चिकित्सा पंजीकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

डॉ. मेघना की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here