नागौर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: बाहरी लोगों पर कड़ी नजर

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर | प्रदीप कुमार डागा

जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाहरी लोगों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी (CO) नागौर जतिन जैन (आईपीएस) के निकट सुपरविजन में की जा रही है।

होटलों, ढाबों और झुग्गी-झोपड़ियों में औचक निरीक्षण

अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो और डीसीआरबी (DCRB) की संयुक्त टीमों ने नागौर कस्बा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की।
पुलिस टीमों ने होटलों, ढाबों, कारखानों और झुग्गी-झोपड़ियों का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे बाहरी व्यक्तियों की जांच की।

इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया।

किरायेदारों और श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

पुलिस प्रशासन ने आमजन, मकान मालिकों, दुकानदारों और प्रतिष्ठान स्वामियों से अपील की है कि यदि वे किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार, मजदूर या कर्मचारी के रूप में रखते हैं, तो उनका पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ पुलिस सत्यापन (पर्चा ‘बी’) अनिवार्य रूप से करवाकर थाने में जमा कराएं।

थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में रहने वाला कोई भी बाहरी व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का न हो और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो। इससे संभावित आपराधिक घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सकती है।

अपराध नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन जारी

नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें।

हेल्पलाइन नंबर: 8764521201
(सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी)

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here