मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई रफ्तार

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

‘पैमाना’ रिपोर्ट में उभरी विकास की तस्वीर, 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 81 परियोजनाएं प्रगतिरत

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ‘पैमाना’ रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 81 केंद्रीय परियोजनाएं प्रगतिरत हैं।

राजस्थान रिफाइनरी बनेगी विकास की धुरी

राजस्थान की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल पचपदरा (बाड़मेर) स्थित राजस्थान रिफाइनरी जल्द ही शुरू होने जा रही है। करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को नई दिशा देगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। वहीं एचपीसीएल की 461 करोड़ रुपये की पेट्रोकेमिकल निकासी एवं विपणन टर्मिनल परियोजना भी प्रगति पर है।

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता राजस्थान

प्रदेश में ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 19 ट्रांसमिशन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें 25 हजार करोड़ रुपये लागत की ‘राजस्थान पार्ट-1 पावर ट्रांसमिशन परियोजना’ प्रमुख है, जो राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को भी लाभान्वित करेगी।

रेलवे परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

राजस्थान में रेलवे क्षेत्र की 23 परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिनकी कुल लागत 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, नाथद्वारा रेल परियोजना, पुष्कर-मेड़ता सिटी रेल लाइन, पोकरण-रामदेवरा नई रेल लाइन, अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण, सवाईमाधोपुर-जयपुर रेलवे लाइन और आगरा फोर्ट-बांदीकुई दोहरीकरण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

सड़कों और राजमार्गों का तेजी से विस्तार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा एनएचएआई के माध्यम से प्रदेश में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की 28 सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, पचपदरा-बागुंडी फोरलेन, ब्यावर-गोमती फोरलेन तथा नाथद्वारा-भटेवर मार्ग उन्नयन जैसी परियोजनाएं सड़क नेटवर्क को मजबूत बना रही हैं।

नागरिक उड्डयन क्षेत्र में भी नई उड़ान

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा राजस्थान में 2,874 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बूंदी-कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, उदयपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तथा जोधपुर एयरपोर्ट का घरेलू यात्री टर्मिनल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देंगे।

आधुनिक राजस्थान की ओर बढ़ते कदम

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रिफाइनरी, ऊर्जा संचरण नेटवर्क, रेलवे आधुनिकीकरण, नए हवाई अड्डों और आधुनिक राजमार्गों के माध्यम से प्रदेश एक मजबूत और आधुनिक अवसंरचना वाले राज्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रही ये परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास, निवेश, रोजगार और जनसुविधाओं को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।

- Advertisement -
Previous articleआँगई थाना क्षेत्र में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की सघन जांच
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here