लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा करते हुए संगठन के माध्यम से आमजन तक योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन और समाजहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

















































