एएसपी आशाराम चौधरी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर आशाराम चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार भवन में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में अपराधों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रकरणों की पेंडेंसी कम करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को लूट, नकबजनी और गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों की रोकथाम के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी नाकाबंदी एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं वृद्धजनों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर फोकस

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष योजना बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया। साइबर अपराध, साइबर फ्रॉड और जुआ-सट्टे के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू सेल नूर मोहम्मद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ प्रवेंद्र महला, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं आईपीएस अधिकारी जतिन जैन, खींवसर थानाधिकारी अदिति उपाध्याय सहित जिले के समस्त वृताधिकारी, थानाधिकारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here