अकेली बुजुर्ग महिला से मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश फरार

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमन्द (गौतम शर्मा)। राजसमन्द जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के पीपली आचार्यान गांव में बीती रात एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर गले में पहने मदलिए लूटकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पीपली आचार्यान निवासी 80 वर्षीय पानी बाई पत्नी गणेश लाल लोहार घर में अकेली सो रही थीं। इसी दौरान काले कपड़े और टोपी पहने एक बदमाश घर में घुस आया। बदमाश ने महिला के साथ मारपीट की और गले में पहने मदलिए छीन लिए।

मारपीट में महिला घायल हो गई और करीब आधे से पौन घंटे तक बेहोश रही। होश आने पर महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलने पर महिला का बेटा शांति लाल मौके पर पहुंचा और अपनी मां को उपचार के लिए घर ले गया।

वारदात की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने मामले की शिकायत कांकरोली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here