उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ समर कैंप

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों और विज्ञान प्रयोगों में लिया हिस्सा

नावा सिटी। सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में सोमवार को पांच दिवसीय समर कैंप का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। मीठड़ी रोड स्थित विद्यालय में आयोजित यह समर कैंप 11 मई से 15 मई तक चलेगा। कैंप के पहले दिन नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती वंदना, योग में “ॐ” उच्चारण तथा ज़ुम्बा गतिविधियों के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नारियल से गणेशजी निर्माण, पेपर फोल्डिंग, कॉटन पेस्टिंग, परिंडा एवं मटकी डेकोरेशन जैसी आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में हिस्सा लिया, जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

प्राइमरी सेक्शन के बच्चों को विभिन्न गीतों पर नृत्य भी सिखाया गया। “कच्ची कली सदा मासूम चेहरा”, “जेब में अपने दो ही रुपैया”, “केसरी के लाल” और “अल्टू जलाल तू” जैसे गीतों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी।

समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए शूटिंग, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम जैसी इंडोर गेम्स गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। वहीं सीनियर विद्यार्थियों को डेनियल सेल प्रिपरेशन जैसे विज्ञान प्रयोग करवाए गए, जिन्हें बच्चों ने रुचिपूर्वक सीखा।

विद्यालय के अध्यापक रणवीर, अक्षय राज, अक्षय कुमार, हरीश, प्रवीण, दिनेश, मनोज, बबीता, दीपिका, हेमकुंवर, प्रतिभा, मोनिका एवं सूर्य प्रकाश सहित समस्त स्टाफ ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here