पासपोर्ट कार्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार मिला ईमेल

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
भरतपुर। भरतपुर शहर के पाई बाग स्थित मुख्य डाकघर के पास बने पासपोर्ट कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट हो गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियात के तौर पर पासपोर्ट कार्यालय को खाली करवा लिया गया, साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।

घटना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं।

कोतवाली थाने में तैनात एएसआई फतेह चंद ने बताया कि ईमेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई और सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए गए।

गौरतलब है कि यह चौथी बार है जब इस पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही हैं।

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here