जोधपुर में नकली किताबों का बड़ा भंडाफोड़, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

0
36
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर | (नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता)। संभाग के प्रमुख शिक्षा केंद्र जोधपुर में नकली किताबों के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। सरदारपुरा क्षेत्र में ‘कमल प्रकाशन’ नाम से संचालित एक गोदाम पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पायरेटेड किताबें बरामद की गई हैं।

357 फर्जी किताबें जब्त

जानकारी के अनुसार राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल को लंबे समय से बाजार में घटिया गुणवत्ता की किताबों की शिकायत मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम से 357 नकली किताबें बरामद कीं, जो NCERT और राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के नाम पर छापी गई थीं।

⚠️ रद्दी कागज से छप रही थीं किताबें

जांच में सामने आया कि आरोपी वीरेंद्र गट्टाणी रीसायकल और रद्दी कागज का उपयोग कर कक्षा 3 से 12वीं तक की किताबें छाप रहा था।

सबसे गंभीर बात यह है कि गणित और विज्ञान जैसे विषयों की ये नकली किताबें असली कीमत पर बेची जा रही थीं, जिससे छात्रों की पढ़ाई और अभिभावकों दोनों को नुकसान पहुंच रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सरदारपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि इन नकली किताबों की छपाई कहां हो रही थी और जोधपुर के अलावा किन-किन शहरों में इनकी सप्लाई की जा रही थी।

यह मामला शिक्षा व्यवस्था में गंभीर सेंध का संकेत देता है, जहां सस्ते मुनाफे के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here