- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती (31 मार्च) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने और सभी प्राणियों के प्रति करुणा रखने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा एवं अपरिग्रह के सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाते हुए एक समृद्ध और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
