नाथद्वारा पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में अहमदाबाद से 3 नाबालिग बच्चियां दस्तयाब

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

त्वरित कार्रवाई से परिजनों को मिली राहत

गौतम शर्मा, राजसमंद।

नाथद्वारा ,राजसमंद । जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल के निर्देशानुसार नाथद्वारा थाना पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बच्चियों को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को आकोदड़ा क्षेत्र के परिजनों ने अपनी बच्चियों के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना थाना नाथद्वारा में दी थी। सूचना मिलते ही डिप्टी शिप्रा राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम में एएसआई देवीलाल सहित पुलिसकर्मियों ने तकनीकी व मानवीय संसाधनों की मदद से मावली, फतहनगर और उदयपुर क्षेत्रों में तलाश शुरू की।

जांच के दौरान बच्चियों की लोकेशन अहमदाबाद में मिलने पर पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों बच्चियों को सकुशल दस्तयाब किया गया।

बाद में बच्चियों को नाथद्वारा लाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों बच्चियां घूमने के उद्देश्य से बिना बताए अहमदाबाद गई थीं।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर खुशी व्यक्त की। क्षेत्र में नाथद्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here