मेघवंशी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

सत्यनारायण सेन,

गुरला ,भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले के गुरला क्षेत्र के रोशन मेघवंशी को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से की गई।

रोशन मेघवंशी लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में भाजपा जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के जिला महामंत्री तथा भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here