सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, एसपी हरी शंकर ने किया थानों का निरीक्षण

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: मनजीत सिंह

श्रीगंगानगर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरी शंकर लगातार थाना निरीक्षण कर फीडबैक ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने समेजा कोठी थाना, नई मंडी घड़साना थाना एवं रावला थाना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सतर्क रहकर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये तीनों थाने पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित होने के कारण अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है।

एसपी हरी शंकर ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए। नई मंडी घड़साना थाना में उन्होंने परिवादियों की सुनवाई कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील और मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो सके।

ड्रोन ड्रॉपिंग पॉइंट का भी किया निरीक्षण
एसपी हरी शंकर ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की खानुवाली पोस्ट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से संवाद कर ड्रोन ड्रॉपिंग की समस्या पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ड्रोन ड्रॉपिंग पॉइंट का जायजा लिया गया।

उन्होंने ग्राम 12 KND के पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं किसानों से सीमा क्षेत्र में तस्करी संबंधी जानकारी ली तथा उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस मौके पर रामेश्वर लाल, कृष्ण कुमार, देवी लाल एवं बलवंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here