सीकर में राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

0
23
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर (योगेश ऋषिका)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की। यह समारोह 15 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिले में इस दौरान विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज, निबंध, चित्रकारी और भाषण प्रतियोगिताएं सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह जन सहभागिता और विभागीय सहयोग के साथ भव्य एवं आकर्षक रूप से संपन्न हो। उन्होंने नगर परिषद को राजकीय कार्यालयों और भवनों की सजावट, रोशनी, सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नव नियुक्त चिकित्सा कार्मिकों, पटवारी और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सूची तैयार कर भेजने के लिए कहा गया।

प्रमुख कार्यक्रम और तिथियां

15 मार्च – ‘राजस्थान को जाने’ क्विज:

  • समारोह का औपचारिक शुभारंभ क्विज प्रतियोगिता के साथ होगा।

  • विश्वविद्यालय और कॉलेजों में निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

  • जिला स्तरीय ओ.डी.ओ.पी. मेला और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

16 मार्च – राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस:

  • बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में आयोजन।

  • जनसभा, विकास कार्यों का शिलान्यास और जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी

17 मार्च – राजस्थान युवा शक्ति दिवस:

  • जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन।

  • रोजगार मेला, विकास कार्यों का शिलान्यास।

  • जिले में ‘राजस्थान को जाने’ क्विज का आयोजन।

  • उद्योग विभाग द्वारा उद्योगपतियों के साथ संवाद और निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए एम्पलॉयमेंट लेटर हस्तांतरण।

18 मार्च – मुख्यमंत्री महाआरती:

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महाआरती और पूजा-अर्चना।

  • किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस का आयोजन, भरतपुर में किसान एवं पशुपालक जनसभा।

  • राज्य भर के देवस्थान विभाग के मंदिरों में आरती एवं पूजा कार्यक्रम।

19 मार्च – राजस्थान दिवस मुख्य समारोह जालोर में:

  • लाभार्थियों के साथ संवाद और लाभ हस्तांतरण।

  • जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आतिशबाजी के साथ समारोह का समापन।

  • जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेषकर युवाओं को प्रदेश की समृद्ध लोकसंगीत और नृत्य कला से परिचित कराएं।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव, उपखंड अधिकारी सीकर निखिल कुमार, धोद राहुल मल्होत्रा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र विकास सिहाग, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्र प्रकाश महर्षि, जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, सीपीओ अंजलि सैनी, सहायक पर्यटन अधिकारी आनंद भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here