- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली के रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। हर्षोल्लास का यह त्योहार सभी भेदभाव भुलाकर समाज में एकता और समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं। साथ ही, समाज में एक-दूसरे के प्रति स्नेह, अपनत्व और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लें।
- Advertisement -














































