मोती डूंगरी गणेश मंदिर में फागोत्सव 25 फरवरी को

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। भगवान श्री गणेश जी महाराज विराजमान मोती डूंगरी गणेश मंदिर में फागोत्सव का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2026, बुधवार को आयोजित होगा।

इस शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी बसंत की फाल्गुनी नवीन पोशाक धारण करेंगे तथा मोट्यार स्वरूप में जयपुरी साफा से उनका विशेष श्रृंगार किया जाएगा। भगवान पुष्पों से सजे भव्य फूलों के मंडप में विराजमान रहेंगे।

सायं 4:30 बजे भगवान भक्तों के साथ गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके पश्चात सायं 6:00 बजे से 8:30 बजे तक डफ एवं चंग का विशेष आयोजन रहेगा, जिसमें शेखावाटी की पारंपरिक धुनों पर भक्तजन फागोत्सव का आनंद लेंगे।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here