लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर में सामान्य वर्ग ने यू.जी.सी. एक्ट के बदलाव के विरोध में 1 फरवरी को बंद का ऐलान
जोधपुर। (बृजकिशोर पारीक) आज में सामान्य वर्ग के सभी समाज प्रमुखों ने यू.जी.सी. एक्ट में बदलाव (Promotion of Equality in Higher Education Regulation-2026) पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी विशेष वर्ग को जन्म से पीड़ित तथा अन्य वर्ग को जन्म से आरोपी मानने की मानसिकता को बढ़ावा देता है। साथ ही, आरोप सिद्ध करने के लिए स्पष्ट प्रमाण की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, जिससे निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है।
इस विरोध में सभी व्यापारिक संगठनों और जनता से अपील की गई है कि वे 1 फरवरी 2026 को जोधपुर बंद के आह्वान का समर्थन करें। सामान्य वर्ग के युवाओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे जालोरी गेट और सोजती गेट चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लें। प्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट किया कि आंदोलन सामाजिक एकता बनाए रखने के उद्देश्य से है और जाति-धर्म का वैर-भाव नहीं है।
विरोध कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान
सामान्य वर्ग संघर्ष समिति के संयोजक शंभूसिंह मेड़तिया ने बताया कि कल, 29 जनवरी 2026 को सायं 4:30 बजे जालोरी गेट चौराहे पर केंद्र सरकार सद्भुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही यू.जी.सी. एक्ट के रोल-बैक के लिए हस्ताक्षर अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि
-
ब्राह्मण महासभा: हरितीमल सारस्वत, कन्हैयालाल पारिक
-
राजपूत समाज: शंभूसिंह मेड़तिया, श्याम सिंह सज्जा, राजेन्द्र सिंह राठौड़
-
जैन समाज: प्रकाश जैन
-
माहेश्वरी समाज: राधेश्याम डागा
-
माथुर समाज: अनिल माथुर
-
बुगड़ा समाज: नेपलिया
-
राजपुरोहित समाज: कैलाश सिंह राजपुरोहित
-
करणी सेना: मानसिंह मेड़तिया
-
विप्र सेना: दिनेश गोड़
-
छात्र नेता: गजेन्द्र सिंह राठौड़
साथ ही वीरेंद्र सिंह गोदारा, सज्जन कंवर, बालम सिंह खींची, सुभाष शर्मा, जगदीश प्रसाद दाधीच, तेजस पालीवाल, के.के. माथुर, महेश सांखला, मनीष आचार्य, डॉ. संजय गोड़, राजेश शर्मा, विनोद तिवाड़ी, कैलाश चन्द्र शर्मा, भरत गोड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सभी ने आंदोलन को सफल बनाने और जनता को जागरूक करने की अपील की।















































