- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । गणतंत्र दिवस पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने जयपुर निवास पर झंडारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि देश को आजाद होने के बाद हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान की रचना की जिसे 26 जनवरी 1950 को अंगीकार किया गया। यह संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा है। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी।
- Advertisement -













































