सीएम ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा तो शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0
47
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर ध्वज फहराया।

 

मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर  राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी।  शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया 

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी, राज्य सरकार के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here