- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हाईकोर्ट जस्टिस अनिल कुमार उपमन ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ
चाकसू। सिविल न्यायालय परिसर, चाकसू में दी बार एसोसिएशन चाकसू की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपमन रहे, जिन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई।
समारोह के ये रहे अतिथि
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला न्यायाधीश चाकसू राजपाल सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामावतार बैरवा उपस्थित रहे, जबकि सम्माननीय अतिथि के तौर पर स्वाति व्यास, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रमांक-15, चाकसू मौजूद रहीं।
समारोह में नव गठित बार कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शपथ ली। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तत्कालीन अध्यक्ष एन.एल. शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इससे पूर्व बार चुनाव के निर्वाचन अधिकारी मुकेश ममोडिया ने चुनाव प्रक्रिया का विवरण प्रस्तुत किया।
बार के अधिवक्ताओं ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इनकी उपस्थिति रही
समारोह में चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल, कोटखावदा थाना अधिकारी भरत महर सहित एडवोकेट सुनील शर्मा, अमित बाहेती, अर्जुन सिंह राजावत, प्रेम शर्मा, कासिम खान, निर्मल जैन, रफीक खान, समीम खान, वाहिद आज़ाद, मुन्नवर अली, राधेश्याम बैरवा, ऋषभ जैन समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं के लिए रखी चैम्बर बनाने की मांग
समारोह के अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने माननीय न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपमन एवं विधायक रामावतार बैरवा से अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर की मांग रखी। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया।
- Advertisement -















































