- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक) शहर के हृदय स्थल पर स्थित राम रघुनाथ मंदिर में महिला मंडल द्वारा खिचड़ी का भोग लगाया गया। महिला मंडल की श्रद्धालु अनीता बढ़ाया ने बताया कि भगवान राम रघुनाथ जी और माता जानकी को भक्त मंडली द्वारा चावल-मूंग की खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।
माघ मास के पवित्र अवसर पर भगवान को भोग अर्पित करने के बाद, भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पंडित अमित भारद्वाज ने रघुनाथ जी की मनमोहक झांकी सजाई। कई भक्तों ने पंडित जी को वस्त्र, दक्षिणा आदि देकर सम्मानित किया।
मंदिर परिसर में महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए। इस धार्मिक कार्यक्रम में अनीता बढ़ाया, अनीता सोनी, संतोष जांगिड़, गुड्डी साहू, शांति खंडेलवाल, रेखा बढ़ाया, राजकुमारी शर्मा, निर्मला खत्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला भक्त उपस्थित रहीं।
- Advertisement -



















































