लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
56 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
बारां | मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समाजसेवी नरेश खंडेलवाल, भारत विकास परिषद बारां एवं हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय शिवाजी नगर चौराहा, शाहाबाद रोड पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 56 रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बारां प्रधान मोरपाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, बारां नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन, वरिष्ठ नेता निर्मल माथोड़िया एवं भीमराज चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शिविर प्रभारी रमाकांत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुए रक्तदान शिविर में सायं 4 बजे तक 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को भारत विकास परिषद एवं ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद के सचिव हितेश खंडेलवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर खंडेलवाल परिवार के नंदकिशोर खंडेलवाल, नरेश खंडेलवाल, सुरेश खंडेलवाल एवं मुकेश खंडेलवाल द्वारा समाजसेवा की भावना से विगत 5 वर्षों से लगातार 14 जनवरी को नरेश खंडेलवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों, एनीमिया से पीड़ित महिलाओं एवं थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा, वरिष्ठ पत्रकार योगेश पेंतरा, प्रेमचंद भीमवाल, हाड़ौती ब्लड डोनर सोसायटी के पवन मोहबिया, महबूब खान मेव, महावीर नामा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कंवर हाड़ा, पूर्व पार्षद सीमा शर्मा, समाजसेविका मधु खंडेलवाल, मीना, तन्नू, अंशिका, भाविक खंडेलवाल सहित परिषद के अनेक सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर में शहीद राजमल मीणा राजकीय चिकित्सालय, बारां की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया।








































