- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है और यह स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों से सकारात्मक सोच, कर्मठता और जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान भी किया, ताकि देश और प्रदेश नई ऊँचाइयों को छू सकें।
- Advertisement -











































