लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़। झालावाड़ जिले की डग तहसील के ग्राम मगवालिया में रविवार को कबीर पंथी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में जिला स्तरीय सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित प्रवचनों का लाभ लिया।
सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक संदेशों को श्रद्धापूर्वक सुना गया, जिसमें भक्ति मार्ग, जीवन के वास्तविक उद्देश्य और सामाजिक सुधार पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम स्थल भक्ति और अनुशासन के वातावरण से सराबोर नजर आया।
नामदीक्षा लेकर लिया सामाजिक सुधार का संकल्प
सत्संग के समापन पर महाराज के विचारों से प्रेरित होकर क्षेत्र के कई नए श्रद्धालुओं ने नामदीक्षा (गुरु दीक्षा) ग्रहण की। नामदीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं ने आजीवन गुरु मर्यादाओं का पालन करते हुए भक्ति करने और समाज में फैली बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया।
श्रद्धालुओं ने नशा, दहेज प्रथा, पाखंडवाद और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की शपथ ली। सेवादारों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज का मुख्य उद्देश्य समाज को विकारों से मुक्त कर नैतिक और आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित करना है।
आधुनिक तकनीक से हुआ सत्संग का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन आधुनिक तकनीक के माध्यम से किया गया, जिसमें एलईडी स्क्रीन द्वारा सत्संग का सजीव प्रसारण हुआ। सेवादारों के अनुसार, कार्यक्रम में परमात्मा की सच्ची भक्ति और मानव जीवन के लक्ष्य पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सेवादारों ने कहा, “मालिक की असीम कृपा से सत्संग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नए जुड़े श्रद्धालुओं को भक्ति नियमों की शपथ दिलाई गई ताकि वे स्वच्छ, नशामुक्त और नैतिक जीवन जी सकें।















































