लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किसानों के लिए नवाचार और तकनीक के नए आयाम
जयपुर । – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (GRAM) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मीट का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नए आयाम स्थापित करना और निवेश को प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख बिंदु:
-
आयोजन अवधि: तीन दिवसीय
-
प्रतिभागी: 50,000 से अधिक देश-विदेश के किसान और कृषि उद्यमी
-
प्रमुख गतिविधियाँ:
-
कृषि एवं पशुपालन से संबंधित प्रदर्शनी
-
बीटूजी और बीटूबी मीटिंग
-
किसान-वैज्ञानिक संवाद
-
क्रेता-विक्रेता मीटिंग
-
तकनीकी सत्र और कार्यशालाएँ
-
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मीट से किसानों को स्मार्ट फार्मिंग, मार्केटिंग और प्रोसेसिंग से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। इसमें ड्रोन तकनीक, नवीन कृषि यंत्र, जल प्रबंधन और कृषि निर्यात जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
विभागीय समन्वय और विशेष निर्देश:
-
कृषि, उद्यानिकी, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, सिंचाई सहित सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करें।
-
सचिव स्तर पर आयोजन की नियमित समीक्षा की जाए।
-
कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मान दिया जाए।
-
आयोजन की प्रत्येक गतिविधि में किसानों की आवश्यकता सर्वोच्च प्राथमिकता हो।
-
ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
बैठक में सहकारिता क्षेत्र में 500 मैट्रिन टन क्षमता वाले गोदामों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि यह मीट राजस्थान की कृषि क्षमताओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने, अनुसंधान और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और कृषि प्रसंस्करण व मार्केटिंग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।



















































