Home crime दो भाईयों ने छोेटे भाई की गर्भवती पत्नी और उसकी बहन की...

दो भाईयों ने छोेटे भाई की गर्भवती पत्नी और उसकी बहन की हत्या

0

लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं से जहां गृह क्लेश के कारण डबल मर्डर का मामला सामने आया है। दरअसल दो भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की गर्भवती पत्नी और उसकी बहन को कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। ये पूरा मामला जरीफनगर थाना इलाके के शेखुपुरा गांव का बताया जा रहा है। दोनों भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद एसएसपी डॉ.ओपी सिंह और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आपको बता दें कि गर्भवती मृतका का पति कमल सिंह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी 22 वर्षीय पत्नी लज्जावती 8 माह की गर्भवती थी। पड़ोसियों के मुताबिक घर पर लज्जावती की मदद करने वाला कोई नहीं था। इसलिए लज्जावती ने करीब 20 दिन पहले अपनी छोटी बहन मंजू निवासी मोहकमपुर, संभल को अपने घर बुला लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी परिवार की तलाश में जुट गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version