Home latest ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग की नहीं होगी कार्बन डेटिंग

ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग की नहीं होगी कार्बन डेटिंग

0

वाराणसी। ज्ञानवापी परेशान मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं होगी 5 हिंदू महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में मिली शिवलिंग जैसी संरचना की उम्र लंबाई और चौड़ाई का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक जांच की मांग की थी। जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को आदेश देने की अपील की गई थी अदालत ने यह मांग खारिज कर दी है।

शुक्रवार को वाराणसी के जिला अध्यक्ष अजय कृष्ण विशेष्वव की अदालत में सुनवाई के दौरान 58 लोगों को एंट्री दे दी गई। इनमें वकीलों के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्ष से जुड़े लोग भी शामिल थे। पहले की तरह आज भी याचिका लगाने वाली महिलाओं में से राखी सिंह कोर्ट में मौजूद है। बाकी की 4 महिलाएं सीता साहू, मंजू व्यास, रेखा पाठक, और लक्ष्मी सुनवाई के दौरान थी।

मसाजिद कमेटी ने कहा कि कथित शिवलिंग की वैज्ञानिक जांच की कोई जरूरत नहीं है। हिंदू पक्ष ने अपने केस में ज्ञानवापी में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष देवी देवताओं की पूजा की मांग की थी। फिर यह शिवलिंग की जांच की मांग क्यों कर रहे हैं। हिंदू पक्ष ज्ञानवापी में कमीशन की ओर से सबूत इकट्ठा करने की मांग कर रहा है ।सिविल प्रक्रिया संहिता में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

Previous articleसाले और पत्नी ने ही किया पति का मर्डर
Next articleसुमेरपुर में किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version