Home latest सुमेरपुर में किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

सुमेरपुर में किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

0

सुमरेपुर। (अरविंद जोशी)जवाईबांध के जलबंटवारे को लेकर प्रशासन की मनमानी के विरोध में स्थानीय किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते ही आज किसानों को हाईवे पर जाम लगाना पड़ा है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/10/VIDEO_215b6cf6-cca9-4dc9-8d90-e49378661c5f.mp4

किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रही है। किसानों के जाम के चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी का कहना है कि जब तक सरकार हमसे वार्ता नहीं करती तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version