- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शरीफ खान बने सरमथुरा मुस्लिम समाज के नवीन अध्यक्ष
सरमथुरा (धौलपुर)। सरमथुरा में मुस्लिम समाज की वार्षिक बैठक बिलाल मदरसे में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवाब खान चौधरी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से शरीफ खान को मुस्लिम समाज सरमथुरा का अध्यक्ष चुना गया।
समाजहित में कार्य करने का संकल्प
नवनियुक्त अध्यक्ष शरीफ खान ने कहा कि समाज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और सदैव समाज हित में कार्य करेंगे।
उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “भले ही एक रोटी कम खाओ, लेकिन बेटियों को जरूर शिक्षित बनाओ।”
कार्यकारिणी का गठन
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए:
- महामंत्री: राजुद्दीन खान
- कोषाध्यक्ष: टीपू सुल्तान
- उपाध्यक्ष: हसमुद्दीन कुरैशी
बैठक में रहे अनेक लोग मौजूद
इस अवसर पर मजुद्दीन खान, रफीक टेलर, राशिद खान, मारूफ खान, चेयरमैन जलालुद्दीन खान सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
- Advertisement -























































