डांगावास के पास सैनिकों का वाहन पलटा, दो जवान गंभीर घायल

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नागौर/मेड़ता सिटी: अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सैनिकों से भरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 एंबुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल के अनुसार, सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत अजमेर रेफर किया गया।

हादसे की खबर मिलते ही मेड़ता पुलिस और अस्पताल प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित कर स्थिति संभाली।

फिलहाल वाहन पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here