लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र सहित शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया ।साथ ही इस अवसर पर वोट का महत्व भी समझाया गया ।योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम उपखंड क्षेत्र की गोठड़ा पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक स पुरातत्व महत्व के हाथीभाटा स्थल पर उपखंड अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।
जहां सरकारी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों ने योग क्रियाएं की ।साथ ही संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया ।इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार योग भी वोट भी कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने मतदान का महत्व समझाया तथा मतदान की शपथ दिलवाई ।कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।