लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गंगा माता मंदिर में हुआ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
ओम प्रकाश सैनी
लोसल l कस्बे में गंगा द्वादशी के अवसर पर गंगा माता मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इस मौके पर आज प्रातः गंगा माता की झांकी सजाकर कलश यात्रा निकाली गई l गंगा माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा यहां के बाजार, बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्गो से निकली, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल रही l यहां के लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया l 
कलश यात्रा के शुभारंभ के मौके पर धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, जिला परिषद सदस्य रणवीर सिंह बिजारणिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद राम बिजारणिया, धोद के उप प्रधान भंवर सिंह भगतपुरा, खूड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोधराज रेगर, पूर्व पार्षद बंसीलाल रेगर, राजकुमार शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि स्वार्थमल रेगर सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे l कलश यात्रा के समापन के पश्चात गंगा माता मंदिर में हवन पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ l रेगर समाज के अध्यक्ष परमेश्वर अलोरिया ने बताया कि मंदिर में रात्रि को ‘एक शाम गंगा माता के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी l