Home latest यात्रियों का जाता केदारनाथ रवाना, अल्पाहार करा दिखाई हरी झंडी

यात्रियों का जाता केदारनाथ रवाना, अल्पाहार करा दिखाई हरी झंडी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर सहित आसपास के गांव श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को केदारनाथ सहित चार धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु नए बसस्टैंड के पास देेहलवाल बाबा के स्थान पर एकत्रित हुए जहां पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु चार धाम के लिए रवाना हुए। चार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज मंगल ने अल्पाहार करा तिलक लगाकर बस को हरी झंडी दिखाकर चार धाम के लिए रवाना किया। न्यू मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने बताया कि श्रद्धालु हरिद्वार, गंगोत्री ,यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ सहित अनेक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर पुण्य प्राप्त करेंगे। इन दिनों लगातार क्षेत्र से श्रद्धालु भक्तों के दल चार धाम के लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश जांगिड़, पार्षद प्रकाश प्रजापत, मुकेश जैन, दुर्गेश शर्मा ,पवन शर्मा, अशोक साहू शौर्य मंगल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version