Home latest सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे एक दिवसीय दौरे पर..

सीएम भजनलाल शर्मा रहेंगे एक दिवसीय दौरे पर..

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भक्तों को सीएम वितरण करेंगे तुलसी और गंगाजल

भरतपुर – सीएम भजनलाल शर्मा भरतपुर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कल गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भरतपुर के ऐतिहासिक मंदिर श्री गंगा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे उसके बाद महा आरती में भी शामिल होंगे। भक्तों को तुलसी के पौधे और गंगाजल वितरण करेंगे। यहां से वह सुजान गंगा नहर किनारे दीपदान कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।  मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर के जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। सीएमओ की टीम भरतपुर पहुंची है जिसके द्वारा गंगा मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे भारत पर पहुंचेंगे। गंगा दशहरा का पावन पर्व है और भरतपुर में स्थित गंगा मंदिर पर पहुंच कर दर्शन करेंगे साथ ही पूजा अर्चना कर महा आरती में शामिल होंगे। उसके बाद सीएम भक्तों को एक हजार से अधिक तुलसी के पौधे और गंगा जल की सीसी वितरण करेंगे। सुजान गंगा नहर के किनारे दीपदान का कार्यक्रम है जहां कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए शहर के विद्वान शास्त्रों के ज्ञाता 22 ब्राह्मण को निमंत्रण दिया गया है जो पूजा अर्चना कराएंगे..
रात 8 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

गंगा मंदिर, जो एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है, 1845 में महाराजा बलवंत सिंह द्वारा स्थापित किया गया था। इस मंदिर का निर्माण पांच पीढ़ियों तक चला, जो 1937 में महाराजा सवाई बृजेंद्र सिंह के शासनकाल में पूरा हुआ। मंदिर में गंगा देवी की मूर्ति स्थापित की गई, यहां माता गंगा का गंगाजल से स्नान कर भक्तों को गंगाजल ही प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है। गंगा दशहरा के पावन अवसर को देख यहां बड़ी तादाद में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते है..

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version