Home rajasthan वूमेन सोशल एसोसिएशन की बिजनेस मीट, ड्रीम अचीवर्स का आयोजन

वूमेन सोशल एसोसिएशन की बिजनेस मीट, ड्रीम अचीवर्स का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। ड्रीम अचीवर्स क्लब के तत्वावधान में एक भव्य बिज़नेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की जानी-मानी महिला उद्यमियों, बिज़नेस लीडर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, नेटवर्किंग, और व्यवसायिक विकास को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल व प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन ने की ।

मीट के दौरान प्राणिक हिलर नेहा झुनझुनवाला और मीतू रावत ने एक खास सेशन का आयोजन किया और इससे होने वाले फायदे से सबको अवगत करवाया।
मीट को सफल बनाने में निशा सोलंकी ने विशेष योगदान दिया।

मीट के दौरान नई कोर टीम सदस्यों मीना सैनी , परवीन हीरा, और दीपिका गुंबर की अनाउंसमेंट भी की गई। इसी कड़ी में उद्यमिता, मार्केटिंग, टीम बिल्डिंग, और ब्रांड ग्रोथ जैसे विषयों पर सार्थक चर्चाएं हुईं। साथ ही, सदस्यों के बीच लकी ड्रा, नेटवर्किंग गेम्स, और फन एक्टिविटीज का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे आयोजन को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।
जयपुर वूमेन सोशल एसोसिएशन ग्रुप और बैंड बाजा बारात एग्जिबिशन टीम की विशेष सराहना की गई, जिनके सहयोग से यह मीट और भी प्रभावशाली बनी। मीट में 60 से ज्यादा महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

ड्रीम अचीवर्स क्लब लगातार महिलाओं को उनके सपनों को जीने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित करता आ रहा है। इस बिज़नेस मीट ने न केवल ज्ञानवर्धन किया, बल्कि एकता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version