लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आगामी गरबा महोत्सव की तैयारियों पर भी हुई चर्चा, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प
सत्यनारायण सेन गुरला
गुरला/भीलवाड़ा। सेन जी महाराज मंदिर, धानमंडी परिसर में सेन युवा एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को मंच से जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भैरूलाल सेन महेंद्रगढ़, संरक्षक एवं रोहित सेन, माणिक्य नगर युवा संरक्षक ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए मजबूत संगठन एवं आपसी एकता जरूरी है।
आगामी गरबा महोत्सव की तैयारियों पर मंथन
बैठक में आगामी सेन युवा एकता मंच गरबा महोत्सव को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। अधिक से अधिक युवाओं और समाज के लोगों को महोत्सव से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में नए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें—
- महावीर सेन, सालरा — उपाध्यक्ष
- शिवराज सेन, तिलकनगर — उपाध्यक्ष
- अविनाश सेन, 100 फीट रोड — महामंत्री
- आकाश सेन, सांगानेर कॉलोनी — महामंत्री
- दिनेश सेन, पुर — संगठन मंत्री
- प्रवीण सेन, भीलवाड़ा — मीडिया प्रभारी
- रवि सेन, गांधीनगर — मंत्री
- श्याम सुंदर सेन (शीनू), तिलकनगर — मंत्री
- नारायण सेन (माही), संजय कॉलोनी — सह मंत्री
- शम्भू सेन, आजादनगर — सह प्रचार मंत्री
- विश्वास सेन, आजाद नगर — कार्यालय प्रभारी
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प
बैठक में विकास सेन, महादेव सेन, दीपक सेन, शम्भू सेन, गौतम सेन, सागर सेन, सन्नी सेन, मुकेश सेन, गोपाल सेन, तुसार सेन, अशोक सेन, सुनील सेन, यशोवर्धन सेन, मोनू सेन, यश सेन, लक्की सेन, दिनेश सेन सहित समाज के युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता, संगठन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। सभी सदस्यों ने समाजहित में मिलजुलकर कार्य करने और सेन युवा एकता मंच को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में आगामी गरबा महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं और आयोजन में समाज के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
