- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
गुर्जर की थड़ी में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच ए शिविर
जयपुर । श्री श्याम सेवा समिति एवं मोहन नेत्रालय के तत्वावधान में राज नर्सिंग होम, गुर्जर की थड़ी पर एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राज नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. आजाद सिंह की देखरेख में किया गया।
डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 50 रोगियों की नेत्र जांच की गई तथा प्रत्येक को आवश्यक नेत्र परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर शिविर संयोजक डॉ. सौरभ बोथरा एवं डॉ. सागर सिंह ने अपनी चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कीं।
शिविर में आए रोगियों ने समिति एवं चिकित्सकों के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की मांग की।
- Advertisement -


















































