लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महावीर इंटरनेशनल पर्यावरण टीम के ‘मिशन ऑक्सीजन’ पेम्पलेट का विधायक ने किया विमोचन
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के दौर में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जा रहा “मां के नाम एक पेड़” अभियान भी इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है।
विधायक कोठारी अपने कार्यालय में महावीर इंटरनेशनल पर्यावरण टीम द्वारा जारी मिशन ऑक्सीजन पेम्पलेट के विमोचन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने और संरक्षित करने से ही प्राकृतिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है, जो आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है।
महावीर इंटरनेशनल क्वींस पर्यावरण टीम की सहमंत्री प्रीति सिंह ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए संस्था वृक्षारोपण एवं मृदा संरक्षण अभियान चला रही है। विश्व मृदा दिवस (5 दिसंबर) के उपलक्ष्य में चित्रकला व अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके पेम्पलेट का आज विमोचन हुआ।
कार्यक्रम में मार्गदर्शिका साधना, अध्यक्ष किरण बापना, सचिव दीपिका पाटनी, सह-कोषाध्यक्ष वंदना पालीवाल, सहमंत्री प्रीति सिंह और कार्यकारिणी सदस्य नीता जैन, पिंकी सोनी, अर्पिता तथा विजया मेहता उपस्थित रहीं।
