लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
संस्कारित समाज के निर्माण में स्काउट-गाइड का अमूल्य योगदान: विधायक अशोक कोठारी
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा। “विश्व स्काउट गाइड दिवस” के अवसर पर शुक्रवार को विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में और पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के विशिष्ट आतिथ्य में स्काउट-गाइड स्टीकर का विमोचन किया गया।
विधायक कोठारी ने इस अवसर पर स्काउट-गाइड संगठन की अनुशासन, सेवा भावना और संस्कारों की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि “संस्कारित समाज के निर्माण में स्काउट-गाइड का अमूल्य योगदान है। यह संगठन युवाओं में सेवा, सहयोग और समाजहित की भावना को सशक्त करता है।”
कोठारी ने कहा कि जारी किया गया स्टीकर समाज में सामाजिक कार्यों और आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर सीओ गाइड ओम कुमारी, कुड़ोज किड्स स्कूल की प्रिंसिपल मधुबाला यादव, स्काउट-गाइड के सदस्य, विद्यार्थी और शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक कार्यालय से संजय राठी, सुंदरलाल बम्बोड़ा, गजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
